.jpg)
जनसंख्या: 4,04,807
मुख्यालय: निवाड़ी
शहरी जनसंख्या: 79,218
ग्रामीण जनसंख्या: 3,25,589
तहसीलों की संख्या: 3
भौगोलिक क्षेत्रफल: 1,170 वर्ग किमी
निवाड़ी जिला मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित है तथा राज्य के उत्तरी भाग का हिस्सा है। पहले यह टीकमगढ़ जिले का हिस्सा था, लेकिन 1 अक्टूबर 2018 को इसे अलग जिला बनाया गया और यह मध्यप्रदेश का 52वां जिला बना। ऐतिहासिक दृष्टि से निवाड़ी का विशेष महत्व है, क्योंकि इसी जिले में स्थित ओरछा बुंदेला राजवंश की ऐतिहासिक राजधानी रहा है।
भौगोलिक दृष्टि से निवाड़ी बुंदेलखंड के पठारी क्षेत्र में स्थित है। जिले से बेतवा नदी प्रवाहित होती है, जिसके किनारे ऐतिहासिक नगर ओरछा बसा हुआ है। जामनी एवं धसान यहां की अन्य प्रमुख नदियां हैं। जिले की सीमाएं उत्तर प्रदेश के झांसी एवं ललितपुर तथा मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों से मिलती हैं। क्षेत्र की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक पहचान में नदियों, पठारी भूभाग और ऐतिहासिक स्मारकों का महत्वपूर्ण योगदान है।
कहानियाँ: निवाड़ी
यहाँ अभी कोई कहानी नहीं है।