
जनसंख्या: 11,04,285
मुख्यालय: हमीरपुर
शहरी जनसंख्या: 2,09,848
ग्रामीण जनसंख्या: 8,94,437
तहसीलों की संख्या: 4
भौगोलिक क्षेत्रफल: 4,121.9 वर्ग किमी
हमीरपुर जिला उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित है तथा चित्रकूट धाम मंडल का हिस्सा है। यह बुंदेलखंड के उत्तरी-पूर्वी भाग में स्थित एक महत्वपूर्ण जिला है, जो बुंदेलखंड को उत्तर प्रदेश के मध्यवर्ती क्षेत्रों से जोड़ता है।
मध्यकाल में यहां चंदेल शासकों का प्रभाव रहा, जिनके बाद विभिन्न राजपूत, बुंदेला एवं मुस्लिम शासकों ने इस क्षेत्र पर शासन किया। वर्ष 1803 में अंग्रेजों ने इस क्षेत्र पर अपना अधिकार स्थापित किया और 1823 में हमीरपुर को स्वतंत्र जिला बनाया गया। वर्ष 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में भी इस क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वर्ष 1995 में महोबा को अलग जिला बनाए जाने के बाद हमीरपुर की वर्तमान प्रशासनिक सीमाएं निर्धारित हुईं। यहां की भौगोलिक संरचना में पठारी एवं मैदानी क्षेत्र प्रमुख हैं। हमीरपुर नगर के निकट यमुना और बेतवा नदियों का संगम होता है, जो जिले की प्रमुख भौगोलिक विशेषता है।
बेतवा नदी के किनारे मिलने वाली मोटी रेत भी जिले की एक विशिष्ट प्राकृतिक एवं आर्थिक विशेषता है। जिले में चंदेलकालीन मंदिर, प्राचीन मठ एवं धार्मिक स्थल इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं। विशेष रूप से बीरा का प्राचीन विष्णु मंदिर और करियारी का चंदेलकालीन मठ उल्लेखनीय हैं।
कहानियाँ: हमीरपुर
यहाँ अभी कोई कहानी नहीं है।